{"_id":"5ff740118ebc3e2e691574ff","slug":"ig-gave-necessary-instructions-in-the-meeting-khalilabad-news-gkp379960211","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने बैठक में समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने बैठक में समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश
विज्ञापन

संतकबीरनगर। आईजी अनिल राय ने बृहस्पतिवार की शाम को प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ बैठक की। प्रशिक्षुओं के इन-डोर और आउट-डोर के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर उन्होंने मेस और बैरक की व्यवस्था दुरुस्त किए जाने का निर्देश दिया।
आईजी ने अपराधों की रोकथाम के संबंध में जरूरी जानकारी दी। इसके बाद आईजी ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर अपराधों की समीक्षा की। अगामी पंचायत चुनाव के संबंध में बीट आरक्षियों के सक्रिय उपायोग, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण, अपराध/कानून व्यवस्था एवं अन्य विषयों पर समीक्षा की। एचएस, एनडीपीएस एक्ट, बीट पुलिसिंग, आबकारी अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, गुंडा एक्ट, आईटी एक्ट, जुआ अधिनियम से संबंधित मामले की जानकारी हासिल की।
इस दौरान एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एएसपी संजय कुमार, सीओ गयादत्त मिश्र, सीओ अंबरीष भदौरिया आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो