फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If you have frequent colds and flu, get your blood tested.

Sant Kabir Nagar News: बार-बार हो सर्दी-जुकाम तो करा लें खून की जांच

Tue, 03 Feb 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 03 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
If you have frequent colds and flu, get your blood tested.
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़-संवाद
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में खून की कमी को लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। बार-बार सर्दी जुकाम होने पर खून की कमी होने की समस्या भी सामने आ रही है। इसकी जांच कराई जा रही है। इसके बाद चिकित्सक उचित परामर्श के साथ ही साथ बचाव के उपाय बता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। दिन में तेज धूप तो रात में ठंड पड़ रही है। जिला अस्पताल में सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है। पैथोलॉजी जांच में अधिकतर मरीजों में खून (हीमोग्लोबिन) की कमी मिल रही है। खून की कमी के कारण ही मरीज बार-बार सर्दी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसलिए मरीज यदि बार-बार सर्दी, जुकाम की चपेट में आ रहा है तो उसकी जांच जरूरी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन इस तरह के 20 से 30 मरीज आ रहे हैं।
सोमवार को कुल 1270 मरीजों ने ओपीडी में इलाज कराया। डॉक्टरों के अनुसार शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इसका वक्त रहते ठीक नहीं किया जाएगा तो यह काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. रमाशंकर ने बताया कि शरीर में लाल रक्त कण सामान्य से कम होने लगते हैं तो शरीर में खून की कमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में आपके शरीर में एनिमिया की समस्या हो जाती है। अगर सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो इससे कई तरह की गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। लक्षण दिखने पर जांच कराकर विशेषज्ञ से उपचार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed