फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If the moon is visible today then Eid will be tomorrow

Sant Kabir Nagar News: आज देखा जाएगा चांद नजर आया तो ईद कल

Sun, 30 Mar 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 30 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
If the moon is visible today then Eid will be tomorrow
सेमरियावां। माह-ए-रमजान का 28 रोजा शनिवार को मुकम्मल हो गया। रात में रोजेदारों ने तरावीह नमाज पढ़ी, रात भर इबादत की और सूर्योदय से पहले सहरी खाई। रविवार को 29 रोजा मुकम्मल होगा। रविवार को इफ्तार के बाद ईद का चांद नजर आया तो ईद सोमवार को होगी।
विज्ञापन

इसके बाद माह-ए-रमजान विदा हो जाएगा। आपसी भाईचारे, प्रेम और अमन के प्रतीक का पर्व ईद-उल-फितर सोमवार या मंगलवार को चंद्र दर्शन के अनुसार मनाया जाएगा। इसके साथ ही मस्जिदों में ईद की नमाज का वक्त भी तय कर दिया गया है।
विज्ञापन

ईद को लेकर घर से लेकर मस्जिद, ईदगाह, गली मोहल्लों की साफ-सफाई जारी है। इसे लेकर हर किसी में उत्साह है। लोग खूब जमकर खरीदारी कर रहे हैं। देर रात तक शहर कस्बा, चौराहे की दुकानें खुली रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरियावां, बागनगर, दुधारा, लोहरौली, चिउटना, करही, ऊसरा शहीद, अग्या, सालेहपुर, महदेव, चिऊटना और दानुकोईया आदि चौराहों की दुकानों पर ईद की पूर्व संध्या पर काफी भीड़ देर तक जमा रही।
ईद की खुशी को यादगार बनाने के लिए गारमेंट, जूता-चप्पल, प्रसाधन, किराना, दूध, मिठाई ,फल, ड्राई फ्रूट, जनरल स्टोर की दुकानों पर खूब जमकर खरीदारी की गई। देर शाम तक दुकानों पर काफी भीड़ रही।

टेलरिंग की दुकानें देर रात तक खुल रही : सेमरियावां स्थित अजमत अली, इज्जत अली और हशमत अली आदि की दुकानों पर नए-नए कपड़ों को सिलवाने के लिए देर रात तक काफी भीड़ रही। इज्जत अली ने बताया इस साल ग्राहकों की काफी भीड़ है। 30 रोजा मुकम्मल होने पर एक दिन का और समय मिल गया। सभी ग्राहक सिले कपड़े पाकर काफी संतुष्ट दिखे। वसीम अहमद, मो. सादिक, मो. तारिक, मो. अरसलान आदि ग्राहकों ने बताया कि कुर्ता-पजामा, पैंट-शर्ट की सिलाई के रेट काफी बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed