{"_id":"684c712858420f5085078e14","slug":"if-the-college-seats-are-full-then-you-can-do-the-course-from-ignou-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-134062-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कॉलेज की सीट हो फुल तो इग्नू से कर सकते हैं कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कॉलेज की सीट हो फुल तो इग्नू से कर सकते हैं कोर्स
Sat, 14 Jun 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अगर आप स्नातक या परास्नातक कोर्स करना चाहते हैं और सरकारी महाविद्यालय में सीट नहीं मिल रही है, तो परेशान न हों। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) आपको पत्राचार के माध्यम से कई कोर्स करने का मौका दे रहा है। प्रवेश प्रक्रिया छह जून से शुरू हो गई है।
एचआरपीजी कॉलेज के इग्नू स्टडी सेंटर के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर प्रताप विजय कुमार ने बताया कि में इग्नू की ओर से वर्तमान में लगभग 56 कोर्स संचालित हो रहे हैं। जिसमें स्नातक में बीए, बीए ऑनर्स, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी, बीएससी ऑनर्स भी हैं। इसके अलावा बैचलर ऑफ सोशल वर्क (बीएसडब्ल्यू), परास्नातक में एमए और एम कॉम भी संचालित होते हैं।
स्नातकोतर में जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन कराया जाता है। एक साल का पोस्ट ग्रेजुएशन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (पीजीजेएमसी) और तीन साल का बीजेएमसी डिप्लोमा भी है। कंप्यूटर कोर्स में बीसीए और एमसीए भी कराया जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
निशुल्क सीखें 13 भाषा
कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर प्रताप विजय कुमार ने बताया कि इग्नू स्टडी सेंटर पर जुलाई 2024 से देश के अलग-अलग राज्यों की 13 भाषाएं सिखाई जाती हैं। जिसका छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। इसमें पंजाबी, सिंधी, गुजराती, मराठी, नेपाली, असमी, बांग्ला, कन्नड़, उड़िया, तेलुगू, तमिल, कश्मीरी और मलयालम हैं। यह कोर्स 11 महीने का है जो जुलाई से मई तक चलता है। कोर्स समाप्त होने के बाद जून में इसकी परीक्षा होती है। कोर्स सीखने वाले छात्रों को शासन की ओर से 50 रुपये का उपहार दिया जाता है और उसके अलावा प्रमाणपत्र भी मिलता है।
-- -- -- -- -- -
दो बार कराई जाती है परीक्षा
कोऑर्डिनेटर ने बताया कि दो बार परीक्षा होती है। पहले जून और दूसरी दिसंबर में होती है। यह परीक्षा ऑफलाइन कराई जाती है। जनवरी 2025 सत्र की परीक्षा 12 जून से 19 जुलाई तक कराई जाएगी। वहीं परीक्षा के 45 दिन बाद ही परिणाम घोषित कर दिया जाता है।
-- -- -- -- --
ऑनलाइन और ऑफलाइन किताबें
महाविद्यालय में पंजीकरण कराने के बाद छात्र को फीस के साथ ही किताबें दी जाती हैं। छात्र प्रवेश के समय ऑनलाइन किताब पढ़ने का विकल्प लेते हैं, तो उन्हें फीस में 20 प्रतिशत की छूट मिलती है।