फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Identify infectious patients

Sant Kabir Nagar News: संचारी रोगियों को चिह्नित करें

Mon, 13 Apr 2026 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Identify infectious patients
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोहन गुप्ता ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दस्तक अभियान और कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की।
निरीक्षण का उद्देश्य संचारी रोगों की रोकथाम और कुष्ठ रोगियों की शीघ्र पहचान कर सरकारी योजनाओं के तहत मुफ्त इलाज सुनिश्चित करना है। उन्होंने रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कुष्ठ उन्मूलन के अंतर्गत चल रही गतिविधियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

अपर सीएमओ ने बताया कि दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया और फाइलेरिया जैसी बीमारियों के मरीजों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह ओपीडी में आने वाले रोगियों को चिह्नित कर समय से उपचार कराना शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोगियों का फॉलोअप आवश्यक है। जल्द जांच और समय से इलाज से कुष्ठ रोग की रोकथाम हो सकती है। इसलिए समय से इलाज कराना सुनिश्चित करें। कुष्ठ रोग छुआछूत का रोग नहीं है। समय से इलाज कराने से कुष्ठ संबंधी दिव्यांगता से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी के शरीर में सुन्नपन, चकत्ता और लाल निशान दिखाई दे रहे हैं तो ऐसे व्यक्ति को जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed