फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Husband made second marriage while wife was alive

Sant Kabir Nagar News: पत्नी के रहते पति ने रचाई दूसरी शादी, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Mar 2023 02:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Mar 2023 02:16 PM IST
सार

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहवल निवासी उर्मिला देवी ने बताया कि करीब 23 वर्ष पहले उसकी शादी सोहवल निवासी राजू के साथ हुई है। शादी के एक वर्ष के भीतर पति दिमागी रूप से कमजोर हो गए। उसके बाद वह मायके बांसगांव गोरखपुर में रहने लगी। करीब पांच वर्ष बाद सास ज्ञानमति और ससुर रामबहाल उसे ससुराल ले गए और अपने छोटे बेटे बबलू से उसकी शादी करा दी।

विज्ञापन
Husband made second marriage while wife was alive
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 एक महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि विरोध करने पर पति और ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहवल निवासी उर्मिला देवी ने बताया कि करीब 23 वर्ष पहले उसकी शादी सोहवल निवासी राजू के साथ हुई है। शादी के एक वर्ष के भीतर पति दिमागी रूप से कमजोर हो गए। उसके बाद वह मायके बांसगांव गोरखपुर में रहने लगी। करीब पांच वर्ष बाद सास ज्ञानमति और ससुर रामबहाल उसे ससुराल ले गए और अपने छोटे बेटे बबलू से उसकी शादी करा दी।
विज्ञापन


बबलू से शादी के बाद उसे दो संतान हुए। आठ फरवरी को ननद सोना देवी व सुनरा देवी तथा सास ज्ञानमती देवी के बहकाने पर पति बबलू ने दूसरी शादी कर ली। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोना देवी, सुनरा देवी, ज्ञानमती देवी तथा बबलू पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed