फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Humidity troubles people, heat will continue to trouble them

Sant Kabir Nagar News: उमस से लोग परेशान, आगे भी सताएगी गर्मी

Mon, 01 Jun 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Humidity troubles people, heat will continue to trouble them

विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को दिन में उमस व गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। दिन में धूप रही, जिससे लोगाें को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। रात में भी गर्मी से लोग परेशान रहे। आगे भी तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। जिससे गर्मी से परेशानी और बढ़ेगी।
कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र के मुताबिक मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रविवार को तापमान में वृद्धि देखी गई, आगामी दिनों में भी तापमान में जारी वृद्धि रहेगी।
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान

रात में कटौती से नींद पूरी नहीं कर पा रहे लोग

सेमरियावां। ब्लाॅक के बिजली उपकेंद्र करमाखान के अंतर्गत गांवों में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। महिलाओं व छोटे बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। दरअसल, रात के समय रोस्टिंग हो जाने के कारण ग्रामीणों की नींद में खलल उत्पन्न हो रहा है। इससे उनकी नींद पूरी न होने के कारण उन पर बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।

सूरज की तपिश के साथ ही रात में पड़ रही बेतहाशा गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं बिजली की आंख मिचौली में लगातार इजाफा होता जा रहा है। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में लो वोल्टेज के चलते परेशानी हो रही है। बिजली उपकेंद्र करमाखान के पांच फीडर जिसमें सेमरियावां, दरियाबाद, हटवा बाजार, महुआरी, केशवापुर शामिल हैं। इन पांचों फीडरों से लगभग 130 गांव मजरों में बिजली सप्लाई की जाती है। इन गांवों में बिजली सप्लाई समस्या ठीक करने के लिए 13 लाइनमैन की तैनाती की गई है। इन गांवों में रोस्टिंग कटौती से रात के समय आपूर्ति बाधित रहती है। क्षेत्र के इरशाद अहमद, दयाराम, अबूजर चौधरी, राम कुमार, ख़ालिक़ आदि ने बताया कि बिजली कटौती से रातों की नींद गायब हो जाती है। उपभोक्ताओं को कहना है कि रात के समय होने वाली ट्रिपिंग के कारण अधिक समस्या हो रही है। इस संबंध में जिम्मेदार अफसर और जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में रोष है।

000000

रोस्टिंग के हिसाब से बिजली सप्लाई दी जाती है। करमाखान उपकेंद्र अंतर्गत कहीं भी फाल्ट आदि की समस्या होने पर तुरंत ठीक कराया जाता है। हर फीडर पर लाइनमैन की ड्यूटी लगाई गई है।
-इंद्रेश कुमार गुप्ता, बिजली उपकेंद्र, करमाखान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed