{"_id":"6633f01e23de1801610143e4","slug":"hrpg-semester-examinations-will-now-be-held-in-hr-college-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-113734-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एचआरपीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं अब एचआर कॉलेज में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एचआरपीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं अब एचआर कॉलेज में
Fri, 03 May 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 03 May 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
- छह से नौ मई को होने वाले चुनावी प्रशिक्षण के चलते विश्वविद्यालय ने लिया निर्णय
- 10 मई से फिर एचआरपीजी में संचालित होंगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में चल रही सेमेस्टर परीक्षा को लोकसभा चुनाव के लिए कार्मिकों के प्रशिक्षण के चलते छह से नौ मई तक केंद्र बदल दिया गया है। अब एचआर इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है जहां पर यह परीक्षा छह से नौ मई तक चलेगी। 10 मई से फिर से एचआरपीजी कॉलेज में परीक्षा संचालित की जाएगी।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा 18 अप्रैल से शुरू है। परीक्षा चल ही रही थी कि प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को लेकर कार्मिकों का प्रशिक्षण छह मई से नौ मई के बीच कराने के लिए एचआरपीजी कॉलेज को अधिग्रहित कर लिया। जिसकी चलते अब यहां पर तीन दिनों तक परीक्षा को संपन्न कराना कॉलेज के लिए परेशानी का सबब बन गया। विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश पर छह मई से नौ मई तक परीक्षा केंद्र बदल दिया गया।
परीक्षा अब शहर के एचआर इंटर कॉलेज में तीन पालियों में संपन्न कराई जाएगी। 10 मई से सेमेस्टर परीक्षा एचआरपीजी कॉलेज में संपन्न होगी। परीक्षा 17 मई तक चलना है। इस संबंध में प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कार्मिकों के प्रशिक्षण को देखते हुए परीक्षा केंद्र चार दिनों के लिए बदल दिए गए हैं। एचआर इंटर कॉलेज में छह से नौ मई तक सेमेस्टर परीक्षा होगी। परीक्षार्थी समय से परीक्षा में उपस्थित होंगे।