{"_id":"651ef8f8ddae55b01c096958","slug":"hr-inter-college-winner-in-football-competition-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-3803-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फुटबाल प्रतियोगिता में एचआर इंटर कॉलेज विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फुटबाल प्रतियोगिता में एचआर इंटर कॉलेज विजेता
विज्ञापन
जनपद स्तरीय स्पर्धा का आयोजन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की 26 वीं जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में हुआ। जिसमें 19 वर्षीय बालक एवं बालिका वर्ग तथा 14 वर्षीय बालक एवं बालिका वर्ग सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में एचआर इंटर कॉलेज विजेता रहा।
उद्घाटन हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। बालक एवं बालिका संवर्ग में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज विजेता घोषित हुआ । इसमें बालक वर्ग में दीपांकर सिंह, अंश कुमार, सैयद मोहम्मद हमजा, अश्विनी पटेल, अल्तम अहमद, हिमांशु गुप्ता, आसिफ अंसारी जबकि बालिका संवर्ग में मोनिका, श्रेया सिंह, अंशिका कनौजिया, प्रगति सिंह, आंचल संजना, अंशिका राय, नैना मोदनवाल आदि शामिल रहे। प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने कहाकि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि यह खिलाड़ी आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे जिससे जिले का नाम रोशन होगा। उन्होंने खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संयोजन क्रीडा अध्यापक जोखू प्रसाद की देखरेख में हुआ। विजेता वर्ग की टीम छह अक्तूबर को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जोखू प्रसाद के नेतृत्व में देशराज इंटर कॉलेज वाल्टरगंज बस्ती में प्रतिभा करेंगी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक योगेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, संत मोहन त्रिपाठी, मनोज कुमार मिश्र, मुकेश कुमार, कंप्यूटर अध्यापक अश्वनी श्रीवास्तव, लालमन प्रसाद अरुण कुमार पांडेय, अमरेश कुमार पांडेय और विनोद गुप्त आदि मौजूद रहे।