फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hospitals run without doctors were sealed

Sant Kabir Nagar News: बिना डाॅक्टर संचालित अस्पताल सील किया

Wed, 23 Jul 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 23 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hospitals run without doctors were sealed
 टड़वरिया में अस्पताल सील करते अ​धिकारी।
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के एक अस्पताल में किशोरी की पथरी के ऑपरेशन होने के बाद भी तबीयत और बिगड़ने की उसके भाई ने सीएमओ से शिकायत की। सीएमओ की टीम बुधवार की शाम अस्पताल पर पहुंची। चहां पर न तो चिकित्सक मिले और न ही प्रशिक्षित कर्मी। टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

मेंहदावल निवासी दुर्गा प्रसाद वर्मा ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर कहा कि उनकी बहन रोशनी को पथरी थी। जिसका ऑपरेशन 19 जून को मेंहदावल के टड़वरिया स्थित एडी मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में हुआ था। उसके बाद से बहन की तबीयत लगातार खराब चल रही है। कई जगह दिखाया पर उसकी तबीयत सही नहीं हुई। उसने बताया कि अस्पताल कर्मियों के गलत इलाज की वजह से उसकी बहन की तबीयत दिन प्रतिदिन खराब होते जा रही है।
विज्ञापन

शिकायत पत्र के आधार पर सीएमओ ने बुधवार को टीम भेजा। टीम में शामिल जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि मौके पर अस्पताल की जांच की गई। वहां पर न तो कोई चिकित्सक था और न ही कोई प्रशिक्षित स्टाफ था। दो कर्मचारी मिले उनसे पूछताछ की गई पर वह कोई जवाब नहीं दे सके। इसके बाद टीम ने अस्पताल को सील कर संचालक को कागजात के साथ कार्यालय पर दो दिन में पेश होने के निर्देश दिए हैं। शिकायत कर्ता की बहन वहां पर थी, उसे सीएचसी मेंहदावल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed