{"_id":"68f28b54f36f9e726e0866a3","slug":"hope-for-rain-of-wealth-today-on-dhanteras-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-140004-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धनतेरस पर आज धनवर्षा की आस...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धनतेरस पर आज धनवर्षा की आस...
Sat, 18 Oct 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
छापड़िया कालोनी में पूजन सामग्री की खरीदारी करते हुए एक व्यक्ति । संवाद
संतकबीरनगर। जिले में धनतेरस का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए बेहतर कारोबार की उम्मीद में कारोबारियों ने दुकानें सजा ली हैं। आटो, ज्वेलरी, इलेक्ट्रानिक्स, फर्नीचर, वस्त्र के साथ बर्तन कारोबारियों को पर्व पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। वहीं पूजा सामग्रियों के दुकानदार मूर्तियों की बिक्री में लगे हुए हैं। मिट्टी के दीपकों को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
जिले में धनतेरस पर्व को मनाने के लिए दुकानदार अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। ऑटो मोबाइल कारोबारियों ने स्कूटर, मोटरसाइकिल की बिक्री पर जोर दिया है। अधिकांश लोग शनिवार के चलते धनतेरस के पहले और छोटी दीपावली और दीपावली के अवसर पर अपने वाहनों की खरीदारी करेंगे। कुछ लोगों ने इसके लिए पहले ही रसीद कटा ली है तथा धनतेरस के अवसर पर ही अपने वाहनों को ले जाएंगे।
दोपहिया वाहन व्यापारी गगनदीप सिंह सैंकी बताते हैं कि बेहतर कारोबार की उम्मीद है। भारी संख्या में लोग पूछताछ कर रहे हैं। कुछ लोग किस्तों पर भी वाहन ले जाने की औपचारिकताओं को पूरा करा रहे हैं। इलेक्ट्रानिक्स गौरव रुंगटा बताते हैं कि इस बार खरीदारी तीन दिनों तक चलेगी। कुछ लोग शनिवार की बजाय रविवार को अपना सामान ले जाने की बात कर रहे हैं। फर्नीचर, वस्त्र, मोबाइल व ज्वेलरी के कारोबारी भी अपनी दुकानों को सजाकर ग्राहकों के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
वस्त्रों की दुकानों पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ दिख रही है। लोग नए-नए वस्त्र ले रहे हैं। वस्त्र व्यापारी वैशाली छापड़िया बताते हैं कि लोग पहले से ही वस्त्रों की खरीदारी में जुटे हुए हैं। धनतेरस पर्व पर भी बेहतर कारोबार की उम्मीद हैं। अधिकतर लोग वस्त्रों को खरीद चुके हैं।
आनलाइन कारोबार ने लोकल व्यवसाय को किया प्रभावित: वर्तमान समय में हो रहे ऑनलाइन कारोबार ने लोकल व्यवसाय को काफी प्रभावित किया है। कपड़ों के साथ ही इलेक्ट्रानिक्स के सामान तथा अन्य वस्तुएं लोग ऑनलाइन मंगा रहे हैं। यही नहीं फर्नीचर के सामान भी ऑनलाइन आ रहे हैं।