{"_id":"672fa0a3c6c7df9dfb091683","slug":"holidays-are-over-foreigners-started-returning-to-work-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-123554-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छुट्टियां खत्म... काम पर लौटने लगे परदेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छुट्टियां खत्म... काम पर लौटने लगे परदेसी
Sat, 09 Nov 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी, सफर करना मुश्किल
संतकबीरनगर। दीपावली और छठ पर्व समाप्त हो गया है। लोगों की छुट्टियां भी खत्म हो गई हैं। ऐसे में परदेसी काम पर लौटने लगे हैं। इससे ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में जहां कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है, वहीं बसों में भी भीड़ अधिक होने से यात्रियों को दुश्वारियां झेल कर सफर करना मजबूरी बन गया है।
दीपावली और छठ पूजा मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी अपने-अपने गांव लौटे थे। त्योहारों के दौरान लोगों ने परिवार के साथ खुशियां सांझा की। अधिकतर लोगों की छुट्टियां अब खत्म हो गई हैं। इससे लोग अब वापस काम पर लौटने लगे हैं। इसका असर रेलवे स्टेशनों व बस स्टाप पर देखने को मिल रहा है।
रेलवे स्टेशन पर वापसी करने वालों की भीड़ है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। फिर भी जाने की मजबूरी है। यात्री किसी तरह ट्रेन में मशक्कत करते हुए सफर करने को मजबूर हैं। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे दिनेश कुमार, आदित्य आदि ने बताया कि टिकट कंफर्म नहीं मिल पा रहा है, लेकिन जाना आवश्यक है। इसलिए काफी पहले आ गए हैं। इस बीच ट्रेन आने पर लोग जनरल कोच में चढ़ने के लिए मशक्कत करते नजर आए।
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास के बस स्टाॅप सेंटर पर भीड़
जिन लोगों को ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है वो बस पकड़ने के लिए मेंहदावल बाईपास स्थित बस स्टाॅप सेंटर पहुंच रहे हैं। बसों में भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसी तरह बस में चढ़ भी गए तो सीट नहीं मिल पा रही। यहां मिले प्रेमचंद्र, रमेश आदि ने कहा कि बसें इतनी भरकर आ रही हैं कि परिवार के साथ बस में चढ़ पाना मुश्किल हो गया है।
त्योहार मनाने के बाद लोग काम पर लौट रहे हैं। इसके कारण ट्रेनों में भीड़ ज्यादा है। यह समस्या कुछ समय के लिए है, इसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
- एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे खलीलाबाद