फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Holi: 48 ambulances ready for emergencies

होली : आपात स्थिति के लिए 48 एंबुलेंस तैयार

Mon, 25 Mar 2024 07:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 25 Mar 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Holi: 48 ambulances ready for emergencies
- स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी, जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी पर चिकित्सकों की लगी ड्यूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। होली पर्व पर स्वास्थ्य विभाग ने आपात स्थिति से निपटने के लिए 48 एंबुलेंस तैयार किया है। एंबुलेंस प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि एंबुलेंस अगर कोई समस्या आती है, उसकी सूचना तत्काल दें। जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि जिले मेें 48 एंबुलेंस हैं। सभी एंबुलेंस को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें 108 नंबर की 23 एंबुलेंस, 102 नंबर की 21 और गहन चिकित्सा एंबुलेंस चार हैं। जरूरत पड़ने पर 102 और गहन चिकित्सा एंबुलेंस की भी सेवा ली जाएगी। 108 नंबर के एंबुलेंस चालकों को सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अस्पतालों में इमरजेंसी में जरूरी दवाएं व चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ हमेशा तैयार रहेंगे। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर हर्बल रंग ही बेहतर
संतकबीरनगर। होली पर लोग तरह-तरह के रंग डालते हैं, जो त्वचा के लिए सही नहीं है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरएस यादव ने बताया कि अगर कृत्रिम रंगोें की बात की जाए हर कलर में खतरनाक केमिकल मिला होता है। इससे बचाव व आसान तरीका यही है कि लोग हर्बल रंगों से होली खेले। घर में ही हल्दी, मेंहदी आदि प्राकृतिक वस्तुओं से रंग तैयार किया जा सकता है। बच्चों को रंग से दूर रखा जाए। हो सकें तो फूलों की होली खेलें। जिससे कोई परेशानी न हो।



होली पर हल्का भोजन लें
होली के दिन लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। होली पर दही बड़ा, पूड़ी, सब्जी, ठंडाई, आलू के चिप्स, मालपुआ, कांजी बड़ा, गुझिया आदि बना सकते हैं। हो सके तो इस दिन हल्का भोजन लें। लोग गंभीर भोजन कर लेते है जो गैस की समस्या पैदा कर देता है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि होली के दिन लोग एक दूसरे के घरों पर मिलने जाते है। ऐसे में भेजन हल्का लें। हो सके तो मीठा खाने से बचे। तले हुए चीजों से दूरी बनाए रखें। यह पेट में कई तहर की बीमारियों को पैदा करता है। पानी का सेवन खूब करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed