फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hoardings next to high tension line, risk of accident

Sant Kabir Nagar News: हाईटेंशन लाइन के बगल में होर्डिंग, हादसे का खतरा

Sat, 30 Aug 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 30 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hoardings next to high tension line, risk of accident
डीघा में हाईटेंशन लाइन से मात्र 6 इंच की दूरी पर लगाया गया पोल बोर्ड, जिससे कभी भी हो सकती है द - फोटो : किशोरी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन।
संतकबीरनगर। नियमों को दरकिनार कर शहर में मनमाना तरीके से होर्डिंग लगा दिए गए हैं। कहीं हाईटेंशन लाइन के बगल में तो कहीं ट्रांसफाॅर्मर के पास होर्डिंग लगे हैं। इससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में विज्ञापन लगाने के लिए जगह-जगह पोलबोर्ड लगाए गए हैं। नगर पालिका परिषद के आंकड़ों के अनुसार कुल 36 पोल बोर्ड पंजीकृत हैं और उनका किराया पालिका को मिलता है। अपनी सुविधा को ध्यान में रखते हुए एडवर्टाइजिंग संस्थाओं ने इन पोल बोर्ड को बिजली के तारों के बगल में लगा दिया है।
विज्ञापन

इसके चलते कभी भी हादसे हो सकते हैं। दो साल पूर्व नेदुला के पास एक बोर्ड उतारने के दौरान बिजली के तारों से छू गया था, इसमें एक युवक की मौत हो गई थी। इस तरह की घटनाएं न हों, इसको लेकर सतर्कता आवश्यक है। अन्यथा हादसा कभी भी हो सकता है। डीघा में हाईटेंशन लाइन से छह इंच की दूरी पर लगा दिया बोर्ड : सबसे खतरनाक स्थिति डीघा में हाईवे के बगल में लगे पोलबोर्ड की है। स्थिति यह है कि यहां पर लगे पोल बोर्ड और हाईटेंशन लाइन के बीच में मात्र 6 इंच की दूरी है। अगर इस पोलबोर्ड पर कोई भी बैनर लगाने के लिए चढ़ेगा तो हाईटेंशन लाइन दो फिट की दूरी से ही उसके शरीर में करंट प्रवाहित कर सकती है। यही नहीं अगर कभी किसी कारण से पोलबोर्ड गिर जाता है, या फिर तार हिलकर पोलबोर्ड से छू जाता है तो पूरे पोलबोर्ड में लाइन आ सकती है। वहां अगर कोई पोलबोर्ड के समीप रहेगा तो वह भी हादसे का शिकार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed