फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Highway service lanes to be illuminated before Diwali; surveillance via CCTV.

Sant Kabir Nagar News: दीपावली से पहले रोशन होंगी हाईवे की सर्विस लेन, सीसीटीवी से होगी निगरानी

Mon, 14 Sep 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Highway service lanes to be illuminated before Diwali; surveillance via CCTV.
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन को सुरक्षित और सुगम बनाने की पहल शुरू हो गई है। इसके तहत सर्विस लेन की दोनों तरफ सड़क किनारे एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। पोल और लाइटें लगाने के बाद अब इन्हें विद्युत कनेक्शन से जोड़ने का काम चल रहा है। दीपावली से पहले सर्विस लेन रोशनी से जगमगाने की उम्मीद है। इसके साथ ही सर्विस लेन को सीसीटीवी कैमरों से भी लैस किया जा रहा है। इनकी निगरानी कलेक्ट्रेट स्थित कमांड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर पहले ही स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं लेकिन सर्विस लेन पर अब तक अंधेरा रहता था। यहां लाइटों की व्यवस्था नहीं होने के कारण रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासकर महिलाएं रात में सर्विस लेन से आवागमन करने से कतराती थीं। अंधेरे के कारण हादसे की आशंका भी बनी रहती थी। प्रशासन की पहल के बाद अब सर्विस लेन की दोनों तरफ एलईडी लाइटें लगाने का काम शुरू किया गया है। मेंहदावल बाईपास, डीघा समेत कई स्थानों पर पोल और लाइटें लगाई जा चुकी हैं। वर्तमान में इन्हें विद्युत कनेक्शन से जोड़ने का काम कराया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद रात में सर्विस लेन पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे लोगों का आवागमन सुरक्षित हो सकेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने बताया कि पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। खराब लाइटों को ठीक कराने और जरूरत के अनुसार बदलने का काम जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मोहल्लों में भी दुरुस्त होंगी खराब लाइटें
त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर के मोहल्लों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त कराया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने खराब लाइटों को बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। दशहरा और दीपावली के दौरान शहर में भीड़ बढ़ने को देखते हुए पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed