फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Heuva protested for peace day

हियुवा ने शौर्य दिवस मना निकाला जुलूस

Thu, 07 Dec 2017 12:16 AM IST
संत कबीर नगर (ब्यूरो)
संत कबीर नगर (ब्यूरो) Updated Thu, 07 Dec 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Heuva protested for peace day
हियुवा ने शौर्य दिवस मना निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला

संतकबीरनगर। छह दिसंबर के दिन को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व हियुवा ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया। इसके तहत विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की तरफ से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। हियुवा के कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकाल कर डीएम को पांच मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया।

विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रविंद्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विहिप के साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन की तरफ से मठ व मंदिरों की सुरक्षा, गो माता की रक्षा सहित कई अन्य कार्य किए जा रहे हैं। जिला महामंत्री सर्वेश शुक्ल ने बताया कि संगठन को विस्तार देने के लिए बजरंग दल भर्ती अभियान चलाएगा, जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। ताकि संगठन को मजबूती प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कई अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं। इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा, सच्चिदानंद पांडेय, जनार्दन यादव, बलवंत चौधरी, शेषमणि, देवानंद, धीरेंद्र सिंह, शैलेंद्र शर्मा, सूरज कुमार, राजेश चौधरी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

इसी क्रम में हियुवा कार्यकर्ताओं ने छेदी यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट से बाइक जुलूस निकाला। जुलूस शहर में विभिन्न मार्गों से होते हुए फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुआ। इसके बाद संगठन की तरफ से मुख्यमंत्री को संबोधित पांच मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। जिसमें गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दिनेश चतुर्वेदी, सोनू गुप्ता, सौरभ जायसवाल, राजू कसेरा, मयंक राय, संजय चौहान, ओम प्रकाश, शुभम कुमार, संदीप अग्रहरि, अजय सिंह, विद्या सागर सिंह, धनंजय सिंह, शिवमूरत, राम प्रसाद शर्मा, रामसुख शर्मा, कुलदीप सिंह, दूधनाथ, राकेश चौधरी, सुरेंद्र मौर्या, राम अवध मौर्या, अर्जुन विश्वकर्मा, अजय कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed