{"_id":"64aeee5a282dd7c7ba0b1b07","slug":"heavy-vehicles-are-parked-small-vehicles-are-coming-out-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-229-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भारी वाहन खड़े हो रहे, छोटे वाहन निकल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भारी वाहन खड़े हो रहे, छोटे वाहन निकल रहे
Wed, 12 Jul 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
रूट डायवर्जन के लिए मगहर दुर्गा मंदिर के पास खड़ी कराई गई ट्रक।
- बखिरा-नंदौर-बांसी होकर लखनऊ जाने में करीब 100 किलोमीटर दूरी अधिक तय करनी पड़ रही है
- पुलिस ट्रक चालकों को समझाकर गोरखपुर- बडहलगंज, मऊ के रास्ते भेज रही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांवड यात्रा को लेकर लखनऊ- गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को शाम छह बजे के बाद बंद कर दिया गया। इसके लिए प्रशासन ने रुट डायवर्जन की व्यवस्था किया है। वहीं लंबी दूरी तय करने वाले ट्रकों के चालक अपने वाहनों को मगहर में दुर्गा मंदिर के पास खड़ी कर दे रहे हैं।
पुलिस ने जिले में 23 स्थलों पर बैरियर लगाए जाने का इंतजाम किया है। यहां पर एक दरोगा, दो सिपाही, दो ट्रैफिक सिपाही और दो होमगार्ड की डयूटी लगाई गई है। गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को दुर्गा मंदिर मगहर के पास रोक कर घघसरा- बखिरा, नंदौर- बांसी होकर लखनऊ भेजी जा रही है। जबकि खलीलाबाद बाईपास से वाहनों को बघौली, बखिरा, नंदौर- बांसी होकर भेजा जा रहा है। कांटे क्षेत्र में टेमा के पास वाहनों को रोककर सेमरियावा- नंदौर- बांसी होकर वाहनों को रवाना किया जा रहा है। सिंगल लेन की सड़क और उसकी हालत खराब होने के साथ करीब 100 किमी दूरी भी अधिक तय कर पड़ रही है। जिसकी वजह से लंबी दूरी गुजरात, अहमदाबाद,पंजाब,हरियाणा आदि जगहों को जाने वाले ट्रकों को चालक हाईवे के किनारे खड़ी कर दे रहे हैं।
दुर्गा मंदिर मगहर के पास ट्रक खड़ी करने वाले चालक परमजीत ने बताया कि लंबी दूरी तय करना है। ऊपर से सड़क की दशा ठीक है। इससे अच्छा ही यहीं रुक कर इंतजार कर लें। ऐसा ही ट्रक चालक मोहम्मद असगर और साबिर, नेवास, जोखन आदि ने भी कही। यातायात प्रभारी परमहंस ने बताया कि दुर्गा मंदिर से समझाकर बड़े वाहनों को गोरखपुर,बडहलगंज, मऊ,डोहरी घाट होकर पूर्वाचल एक्सप्रेस वे के रास्ते वाहनों को भेजा जा रहा है। वहीं गाडिया दुर्गा मंदिर से होकर बखिरा -नंदौर,बांसी के रास्ते जा रही है। रात्रि दस बजे के बाद जब शहर में वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा तो धनघटा के रास्ते अंबेडकरनगर से होकर लखनऊ के लिए वाहनों को डायर्वट किया जाएगा।