फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   heavy rainfall in santkabirnagar

मूसलाधार बारिश से शहर में जलभराव, जनजीवन प्रभावित

Thu, 12 Aug 2021 07:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in santkabirnagar
मेंहदावल बबाईपास के समीप बारिश से सड़क पर भरा पानी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
मूसलाधार बारिश से शहर में जलभराव, जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

- जलनिकासी की खुली पोल, नाला हुईं ओवरफ्लो
- कई मोहल्लों में घरों की दहलीज पर पहुंचा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को सुबह से दिनभर हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। झमाझम बारिश से खलीलाबाद कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में भारी जलभराव हो गया। नालों के ओवरफ्लो होने से सड़कों पर दरिया जैसा मंजर दिखने लगे। इसके साथ ही कई मोहल्लों में बारिश का पानी घरों की दहलीज पर पहुंच गया। सरकारी कार्यालयों के परिसर भी पानी से लबालब भर गए। जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार की सुबह तेज बारिश हुई, जो करीब तीन बजे तक जारी रही। लगातार बारिश होने से ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते बैंक चौराहा, डाक बंगला, गोलाबाजार, आजाद चौक से मेंहदावल बाईपास, बरदिहया बाजार, विधियानी रोड आदि क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया। मुखलिसपुर रोड से बैंक चौराह, आजाद चौक से मेंहदावल बाईपास तक सड़क पर तालाब जैसा दृश्य दिखा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर, सीएमओ कार्यालय परिसर, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, जूनियर हाईस्कूल परिसर आदि क्षेत्रों में भी भारी जलभराव हो गया है। अंसार टोला से मीट मंडी होकर बंजरिया जाने वाले मार्ग पर जलभराव के कारण लोगों के घरों में पानी घुसने की स्थिति में पहुंच गया है। ऐसी ही स्थिति विधियानी, मड़या में भी देखने को मिल रही है। लोगों का घरों से निकला मुश्किल हो गया है। बारिश के कारण जर्जर हो चुकी सड़क व गड्ढे का पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने नगर पालिका परिषद के जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बारिश थमने के बाद नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी जलनिकासी की व्यवस्था में जुट गए। शहर के निवासी अब्दुल्लाह खान, धर्मेंद्र कुमार आदि ने कहा कि बारिश में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। नगर पालिका प्रशासन को जलनिकासी के लिए मुकम्मल व्यवस्था करनी चाहिए। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेेश मौर्य ने कहा कि अभी चंद दिनों पहले ही उन्होंने चार्ज संभाला है। जल्द ही जलनिकासी की मुकम्मल व्यवस्था कराई जाएगी। कर्मचारियों को समस्या समाधान में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed