फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Heat wave: Ward number 10 will be safe in district hospital

लू : जिला अस्पताल में सुरक्षित होगा 10 का वार्ड

Fri, 28 Mar 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Heat wave: Ward number 10 will be safe in district hospital
जिला अस्पताल में बना वार्ड। 
संतकबीरनगर। गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में 10 बेड और प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी पर दो-दो बेड का वार्ड तैयार रखने के लिए निर्देश मिला है।
विज्ञापन

मार्च के अंतिम सप्ताह से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को दोपहर तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने सभी लोगों को लू और गर्मी के कारण फूड पॉइजनिंग के जोखिमों से बचाव करते रहने की अपील की है।
विज्ञापन

कहा कि बच्चों में इस तरह के जोखिम अधिक हो सकते हैं, इसलिए माता-पिता सुनिश्चित करें कि न सिर्फ आपके बच्चों, ये बल्कि स्वयं भी गर्मी से बचाव करें और भोजन से संबंधित सावधानियों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बढ़ते तापमान को सेहत के लिए कई प्रकार से हानिकारक माना जाता रहा है। ज्यादा देर तक गर्मी या धूप के संपर्क में रहने से हीट स्ट्रोक, बेहोशी, चक्कर आने, लो ब्लड प्रेशर, हृदय गति में असमानता जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed