फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Health worker found infected, was doing X-ray

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य कर्मी मिला संक्रमित, कर रहा था एक्स-रे

Wed, 05 Apr 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Health worker found infected, was doing X-ray
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में एक्स-रे विभाग का कर्मचारी डयूटी के दौरान कोरोना संक्रमित मिला है। इससे अस्पताल में खलबली मच गई। अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारी के संपर्क में आने वाले लोगों की कोरोना की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर, अस्पताल में कोरोना से बचाव के प्रति लोगों की लापरवाही को देखते हुए लोगों को मास्क लगाकर आने के लिए कहा है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक मास्क लगाकर ही मरीज को देख रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एक्स-रे विभाग में तैनात एक कर्मचारी को सोमवार को सर्दी-जुकाम की शिकायत हुई तो उसने कोरोना जांच के लिए नमूना दिया। मंगलवार की रिपोर्ट आई तो वह कोरोना संक्रमित निकला। उसके बाद से एक्स-रे विभाग में तैनात कर्मी सहम गए। संक्रमित कर्मचारी को घर में ही रहने की हिदायत दी गई है। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। परिवार के सदस्यों को उससे दूर रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

हालांकि, मंगलवार को महावीर जयंती के चलते अस्पताल 12 बजे ही बंद हो गया। कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1100 से 12 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इधर अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज बिना मास्क के दिखे। अस्पताल के हर विभाग में बिना मास्क के ही लोग पहुंच रहे थे। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शाम के समय इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर मास्क लगाकर मरीज देखते मिले। डॉक्टर वरुणेश दुबे ने अपने पास से कुछ मरीजों को मास्क दिया। साथ ही हिदायत दी कि आगे से बिना मास्क के अस्पताल न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को 15 लोगों का किया था एक्सरे
जिला अस्पताल में तैनात जो कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है, उसने सोमवार को 15 मरीजों का एक्स-रे किया था। इसके बाद से स्वास्थ्य महकमे ने एक्स-रे कराने वाले लोगों से कोरोना जांच की अपील की है। इसके साथ ही सभी कर्मियों को कोरोना की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद एक्स-रे विभाग की सफाई की गई। मशीनों को सैनिटाइज किया गया।

जिले में अब तक 9089 लोग मिल चुके है संक्रमित
जब से कोरोना संक्रमण जब शुरू हुआ, तबसे अब तक 9089 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। उनमें से 101 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत भी हो चुकी है। इसके साथ ही 8988 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


अस्पताल का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। उस कर्मचारी के संपर्क में आने वाले सभी कर्मियों को कोरोना की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही एक्स-रे कराने वाले लोगों से अपील भी की गई कि वे भी कोरोना की जांच करा लें, जिससे समय रहते इलाज किया जा सके।
- डॉ. मुबारक अली, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed