फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   health problem

Sant Kabir Nagar News: फिजीशियन, हड्डी रोग के डॉक्टर की भरमार, हार्ट और न्यूरो के डॉक्टर नहीं

Thu, 06 Jul 2023 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
health problem
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में फिजीशियन, हड्डी रोग और सर्जन डॉक्टरों की भरमार है, लेकिन हार्ट और न्यूरो के डॉक्टर नहीं हैं। इससे इन बीमारी के मरीजों को भटकना पड़ रहा है। वह या तो फिजीशियन से इलाज कराएं या गोरखपुर जाएं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सकों के 33 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष 26 पदों पर चिकित्सकों की तैनाती है। चार माह में कुछ डॉक्टरों के स्थानांतरित होने के बाद 12 नए डॉक्टर मिले हैं। इनमें फिजीशियन, हड्डी रोग और सर्जन ही अधिक हैं। इसके साथ ही चर्म रोग, एनटी के चिकित्सक हैं। हार्ट व न्यूरो के चिकित्सक नहीं मिले हैं। इन बीमारी के प्रतिदिन 70 से 80 मरीज जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

फिजीशियन से उनका इलाज कराना मजबूरी बन जाता है। अगर चिकित्सकों को समझ में आया तो इलाज करते हैं और न समझ में आने पर गोरखपुर दिखाने की सलाह देते हैं। बृहस्पतिवार को इलाज कराने आए महुली निवासी शिव कुमार, कर्री निवासी बैजनाथ ने बताया कि सीने में तीन दिन से अक्सर दर्द बना हुआ है, जिसे दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और कहा कि ईसीजी कराएं। इसके बाद ईसीजी कराया तो कुछ दिक्कत आई। इस पर दवा लिखी और गोरखपुर किसी हार्ट रोग विशेषज्ञ से दिखाने की सलाह दिया। यही हाल अन्य मरीजों का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि हाई व न्यूूूरो के डॉक्टर नहीं हैं। इसके लिए महानिदेशालय को पत्राचार किया गया है। तैनाती वहीं से होनी है। फिर भी जो मरीज आते हैं उनका इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed