{"_id":"64933b77e4f122b82c08104d","slug":"health-faicliti-khalilabad-news-c-7-1-214877-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द सुदृढ़ होंगी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द सुदृढ़ होंगी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं : विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा के विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र धनघटा की स्वास्थ्य सेवाएं जल्द ही सुदृढ़ होंगी। इसके लिए कार्य किया जा रहा है। बुधवार को वह अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी हो या क्षेत्र के अन्य अस्पताल सभी जगहों पर मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए शासन स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही यहां की स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ हो जाएंगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र धनघटा के विकास के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहते हैं। बाढ़ की समस्या हो या बिजली की सब के समाधान के लिए प्रदेश से लेकर केंद्र तक के मंत्रियों और अधिकारियों से वार्ता किया करते हैं। केंद्र सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों का बखान करते हुए विधायक ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घर-घर शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना आदि का संचालन करके गरीबों को सीधे लाभ देने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा बसपा के कार्यकाल में अपराधियों , माफियाओं का जहां साम्राज्य हुआ करता था। वही अब माफिया और अपराधी या तो जेल के सलाखों के पीछे है या छिपकर किसी तरह अपनी जान बचा रहे हैं। क्षेत्र में बंद पड़े ओवरहेड टैंकों के बाबत पूछे जाने पर विधायक ने कहा कि यह समस्या दिशा की बैठक में उठ चुकी हैं। बंद पड़े ओवरहेड टैंकों को चालू कराने जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर रणविजय सिंह, संतोष पाल, दुर्गा राय, शिवेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।