फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Health department remained alert, OPD remained less

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य विभाग रहा अलर्ट, कम रही ओपीडी

Sun, 26 May 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 26 May 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Health department remained alert, OPD remained less
-जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भी कम पहुंचे मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान स्वस्थ्य विभाग अलर्ट रहा। जिला अस्पताल और जनपद के स्वास्थ्य केन्द्रों पर डाक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ सतर्क दिखें। जिला अस्पताल में रोज की तुलना में 300 मरीज ही ओपीडी में पहुंचे। इसके अलावा इमरजेंसी में लगभग दो दर्जन मरीज पहुंचे। जिसमें डायरिया, सिरदर्द ,और जहर खाये मरीज शामिल रहें।
लोकसभा चुनाव के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी शनिवार को बहुत कम रही। अस्पताल में मरीजों की भीड़ नहीं रही। छिटपुट आने वाले मरीजों को चिकित्सक आराम से परामर्श देते रहे। अपरान्ह एक बजें तक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार ने मात्र 20 मरीजों को परामर्श दिया था। परामर्श चिकित्सक डॉ रमाशंकर ने बताया कि अभी तक मात्र 45 मरीज परामर्श के लिए आए थे। डॉ कुमार सिद्धार्थ के ओपीडी में कम मरीज दिखे। चीफ फार्मासिस्ट विजय कुमार ने बताया कि कुत्ता, बंदर काटने आदि के केवल 18 मरीज आए थे। जिनका उपचार किया गया। आज अस्पताल की लगभग 300 की ओपीडी रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में डॉ. एम के चौधरी आने वाले मरीजों को परामर्श देते रहें। यहां पूरे दिन में लगभग दो दर्जन मरीज पहुंचे। जिसमें अधिक्तर डायरिया और सिरदर्द और जहर खाये हुए मरीज थे। सहजनवां थाना क्षेत्र के लोनिया ग्राम निवासी 60 वर्षीय प्रभावती देवी ने जहर खाया था। डॉ चौधरी के मुताबिक मतदान का दिन होंने के कारण मरीज कम आए हैं। अधिक्तर मरीज डायरिया, सिरदर्द, जहर खाए हुए और दुर्घटना के मरीज शामिल रहें है। कुछ चिकित्सक ड्यूटी से पहले अपने बूथ पर पहुंचकर मतदात किया तो कुछ ने ड्यूटी के बाद मतदान किया। जिले के सीएचसी और पीएचसी पर पर भी कम मरीज पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed