{"_id":"646a7ada572b728033074df4","slug":"health-chekup-camp-khalilabad-news-c-7-1-176137-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : नहीं आए चिकित्सक, फार्मासिस्ट ने किया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : नहीं आए चिकित्सक, फार्मासिस्ट ने किया इलाज
Mon, 22 May 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 22 May 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काशीराम आवास में आयोजित स्वास्थ्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला रविवार को 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया गया। इसका हाल यह रहा कि एक जगह फार्मासिस्ट मरीजों का इलाज करते हुए पाए गए। इसके साथ ही मेले में सिर्फ बुखार और पेट दर्द की दवा ही मरीजों को मिली। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के चलते कई मरीज लौट गए। धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदूपार में रविवार को फार्मासिस्ट के भरोसे आरोग्य मेला आयोजित की गई। फार्मासिस्ट प्रेमचंद ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा से डॉ. सेराज के नेतृत्व में आरोग्य मेला आयोजित करना था पर वे आए नहीं। दोपहर 12 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदूपार में कुल छह मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ था, अस्पताल के अंदर आरोग्य मेले जैसा कोई आयोजन मालूम नहीं पड़ रहा था। एक कुर्सी पर फार्मासिस्ट प्रेमचंद तो दूसरी कुर्सी पर लैब टेक्नीशियन आनंद मिश्रा मौजूद थे।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कुल 49 मरीजों की जांचकर उनमें दवाएं दी गईं। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के चलते हाॅर्ट, न्यूरो व एनटी के मरीज लौट गए।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एसडी सिंह, डॉक्टर मनस्विता ने बताया कि कुल 49 मरीजों की जांच की गई। इस समय मौसम बहुत सख्त हो रहा है। धूप से बचने की आवश्यकता है। ज्यादातर वायरल फीवर, खांसी, जुकाम के मरीज आ रहे हैं। बच्चों में फीवर, दस्त, खांसी की भी शिकायत आ रही है। इस मौके पर फार्मासिस्ट एसपी यादव, एलटी शिव नन्दन, जीएनएम शालिनी पांडेय, एएनएम नमिता, एएनएम अर्चना आदि मौजूद रहीं।
हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी हरिहरपुर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 52 मरीजों ने अपना इलाज कराया। इलाज कराने आए रामतीरथ, विजय आदि ने बताया कि जो दवाएं मिलनी थी, वह नहीं मिली। होम्योपैथ के चिकित्सक डॉ. शिव जनम ने बताया कि जो लोग इलाज के लिए आए उनका इलाज किया गया और दवा दी गई।
विज्ञापन
इस संबंध में अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि सभी 22 केंद्रों पर चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित है। अगर कोई समय से नहीं पहुंचा है तो उसकी सूचना देनी चाहिए थी, मामले का पता कराएंगे।