{"_id":"68b73389c879d5f09c002b60","slug":"he-sold-rice-and-drank-alcohol-when-his-wife-asked-he-committed-suicide-by-hanging-himself-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-137873-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चावल बेचकर पी गया शराब...पत्नी ने पूछा तो फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चावल बेचकर पी गया शराब...पत्नी ने पूछा तो फंदा लगाकर दे दी जान
Tue, 02 Sep 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
सोनू की मौत के बाद रोते बिलखते हुए सोनू के परिजन । स्रोत - ग्रामीण
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िला कला निवासी 35 वर्षीय सोनू चावल बेचकर शराब पी गया। पत्नी ने जब पूछा तो फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुड़िला कला गांव निवासी परमिला ने बताया कि मंगलवार की शाम पति सोनू घर से चावल लेकर लोहरसन बाजार गया था। चावल बेचकर शराब पीकर घर आया था। घर आने पर परमिला ने कहा की चावल बेच दिए हो बच्चे क्या खायेंगे। इससे नाराज होकर वह छत पर चला गया और छत पर छड़ में गमछे के सहारे फंदा लगाकर झूल गया।
जब पत्नी थोड़ी देर बाद छत पर गई तो ऊपर उसका शव लटकता देख रोने-बिलखने लगी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि उसके चार बच्चे हैं। वह शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंचकर फोरेसिंक टीम ने जांच किया है और साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं।