फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Haritalika Teej today, women will observe fast for the long life of their husband

Sant Kabir Nagar News: हरितालिका तीज आज, पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

Mon, 25 Aug 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 25 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Haritalika Teej today, women will observe fast for the long life of their husband
मेंहदावल चौक पर मेंहदी लगवाती महिलाएं
संतकबीरनगर। हरियाली तीज मंगलवार को मनाई जाएगी। तीज पर महिलाएं 16 शृंगार कर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। इससे पूर्व सोमवार की शाम तक बाजारों में रौनक रही। बाजारों में सुबह से शाम तक मेहंदी लगवाने और खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बाजारों में सोमवार को आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चूड़ी, साड़ी समेत अन्य कॉस्मेटिक सामान को लेकर महिलाएं खरीदारी में जुटी है। इसको लेकर नगर समेत जिले भर के बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल नजर आई। बाजार में 1000 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की साड़ियों की मांग अधिक रही। महिला संगीता ने बताया कि हरियाली तीज को लेकर उत्साह है। इसके लिए बाजार में खरीदारी करने आई हूं। बाजार से जरूरी सामान की खरीदारी कर ली है, मंगलवार को तीज पर व्रत रखूंगी।
विज्ञापन

शहर के कपड़ा दुकानदार विवेक छापड़िया ने बताया कि सावन में सबसे अधिक हरे रंग की लाइनिंग, सिल्वर प्रिंट के अलावा पाइंट बॉर्डर और प्लेन वाली साड़ियों की मांग अधिक है। इसी मांग को देखते हुए पूर्व में ही स्टॉक मंगाया गया है। इसी तरह से शहर के आजाद चौक पर महिलाएं हाथों में मेहंदी लगवाने के लिए लाइन से बैठी थीं। देर शाम तक बाजार में तीज को लेकर रौनक रही। हरतालिका तीज व्रत के नियम : हिंदू मान्यता के अनुसार पति की लंबी आयु और मनचाहा वर पाने के लिए हरतालिका तीज का व्रत निर्जल रखा जाता है। यदि आप पूजा को प्रात:काल के शुभ मुहूर्त में किसी कारण न कर पाएं, तो आप प्रदोष काल में इस पूजा को करके पुण्यफल प्राप्त कर सकती हैं। तीज पर रेत, मिट्टी, गोबर, शहद आदि से बनाए गए शिव-पार्वती के पार्थिव प्रतिमा की पूजा का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed