{"_id":"65d10ee20a480dfcf405ebb7","slug":"hanuman-kali-temple-will-be-renovated-with-two-crores-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-109963-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो करोड़ से हनुमान काली मंदिर का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो करोड़ से हनुमान काली मंदिर का होगा जीर्णोद्धार
Sun, 18 Feb 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
शासन ने अवमुक्त किया धन, कराए जाएंगे सुंदरीकरण के कार्य
वंदन योजना के तहत किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन ने नगर पंचायत हरिहरपुर के हनुमान काली मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए दो करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस रकम से मंदिर के पास विश्रामालय, पथ प्रकाश, इंटरलाॅकिंग, पोखरे का सुंदरीकरण, बेंच आदि का निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
शासन ने वंदन योजना के तहत धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण के लिए कदम उठाया है। इसके तहत नगर पंचायत हरिहरपुर के हनुमान काली मंदिर का जीर्णोद्धार कराए जाने की योजना है। शासन ने इसकी स्वीकृति प्रदान करते हुए 199.93 लाख रुपये अवमुक्त किए है। इसके तहत संपर्क मार्ग को दुरूस्त कराया जाएगा। साथ ही यात्रियों को ठहरने के लिए विश्रामालय, पानी की व्यवस्था, सीसी रोड, इंटरलाॅकिंग, घाटों का सुंदरीकरण, छाजन आदि कार्य कराए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव महाबीर प्रसाद ने स्वीकृति की जानकारी देते हुए कहा है कि यह स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए की गई है। स्वीकृति धनराशि का उपयोग शासन के निर्देश के मुताबिक किया जाएगा। दूसरी तरफ हनुमान काली मंदिर के सुंदरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृति होने से यहां विकास के साथ ही पर्यटक स्थल के रूप में इसकी पहचान बन सकेगी। साथ ही आसपास के क्षेत्रोें में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।