फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hand pump installed in AH Agri Inter College Dudhara defective, responsible silent

Sant Kabir Nagar News: ए एच एग्री इंटर काॅलेज दुधारा में लगा हैंडपंप खराब, जिम्मेदार मौन

Sat, 14 Dec 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 14 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hand pump installed in AH Agri Inter College Dudhara defective, responsible silent
सेमरियावां। ए एच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा परिसर में लगा दो इंडिया मार्का हैंडपंप एक वर्ष से खराब है। शिकायत के बावजूद भी ठीक नहीं कराया जा रहा है। जिम्मेदार मामले में अनजान बने हुए हैं। बच्चों को पानी पीने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा में शुद्ध पेयजल हेतु लगे दो इंडिया मार्का हैंडपंप विगत एक वर्षों से खराब हैं। चबूतरा भी टूटा हुआ है। जो कि शिक्षकों सहित विद्यार्थियों की परेशानी का कारण बना हुआ है लेकिन इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। जानकारी व मांग के बाद भी संब्रधित जिम्मेदार मामले में अनजान बने हुए हैं। विद्यालय में कक्षा-6 से 12 तक लगभग 1500 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। पेयजल मुहैया करने के लिए विद्यालय परिसर में दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए थे। लेकिन, जिम्मेदारों की उदासीनता से सैकड़ों विद्यार्थी दूषित जल पीने के लिए विवश हैं। जानकारी मांग के बाद भी जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रधानाचार्य मुनीर आलम खान ने बताया कि ब्लॉक को लिखित व मौखिक अवगत कराया गया लेकिन अभी तक इंडिया मार्का हैंडपंप नहीं ठीक कराया गया। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि हैंडपंप के खराब होने की जानकारी नही है। इसकी जांच कराकर ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed