फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hakimullah started roaring after seeing the dead bodies of the children.

Sant Kabir Nagar News: बच्चों के शव देख दहाड़ मारने लगे हकीमुल्लाह

Sat, 06 Jun 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hakimullah started roaring after seeing the dead bodies of the children.

विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र में सगे भाई-बहन की कुआनो नदी में डूबने से मौत के बाद दौलतपुर घाट से मानपुर गांव तक चीख पुकार मच गई। दो बच्चों की मौत के बाद माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शैंपू लेकर लौट हकीमुल्लाह बच्चों के शव देख कर दहाड़े मारकर रोने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं।

मानपुर निवासी हकीमुल्लाह शुक्रवार को अपने ससुराल जाने के लिए बेटे सलीम और बेटी इफत को साथ लेकर घर से निकले। रास्ते में कुआनो नदी के दौलतपुर घाट पर गर्मी से परेशान बच्चों ने नदी में स्नान करने की इच्छा जाहिर की। बच्चों की इच्छा पर पिता का भी स्नान करने का मन हुआ। वह एक दुकान से शैंपू लेेने चले गए।
विज्ञापन

शैंपू लेकर लाैटने पर उन्होंने देखा कि उनके बच्चे गहरे पानी में चले गए हैं। बच्चों को डूबता देख हकीमुल्लाह ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच लोगों ने बच्चों के कुआनो नदी में डूबने की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से बच्चों की तलाश शुरू करा दी। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गोताखोर बच्चों को नदी से बाहर निकालने में कामयाब हो सके, लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के शव को देखते ही हकीमुल्लाह दहाड़े मारकर रोने लगे। घटना की सूचना उनके परिजनों को हुई तो परिजन भी रोते-बिलखते घाट पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि हकीमुल्लाह का चार वर्षीय बेटा शारिक भी मां-बाप को रोते देखकर सिसकियां भरने लगा। घटना की सूचना पर बच्चों के ननिहाल में भी मातम पसर गया।
13 वर्षीय सलीम गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-छह और सात वर्षीय इफत कक्षा-दो में पढ़ती थीं। बच्चों की मौत के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed