फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Had to wait for hours for buses, resorted to private vehicles

Sant Kabir Nagar News: बसों का करना पड़ा घंटों इंतजार, निजी वाहनों का लिया सहारा

Mon, 25 Mar 2024 07:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 25 Mar 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Had to wait for hours for buses, resorted to private vehicles
-होली पर रोडवेज कर्मियों ने की छुट्टी, कम बसें चलीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के मेंहदावल बाईपास पर गोरखपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को सोमवार को परिवहन निगम की बस का घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्री बस का इंतजार करते रहें तो कुछ टेंपो आदि प्राइवेट वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते दिखें। गोरखपुर की ओर जाने वाली देवरिया डिपो की बस में यात्रियों की संख्या कम दिखी। यही हाल गोरखपुर से बस्ती, लखनऊ की तरफ जाने वाले बसों का भी रहा। हालांकि होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए निगम ने गोरखपुर से दिल्ली मार्ग पर 38 अतिरिक्त बसें चलाई हैं।
होली पर्व घर पर मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अन्य राज्यों और जनपदों से वापस लौटते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए होली पर्व पर यत्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से गोरखपुर मार्ग पर 38 बसें चलायी है। बावजूद इसके मेंहदावल बाईपास पर गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बहुत से यात्री टेंपों आदि प्राइवेट वाहनों से जाते दिखें। जिन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ा। परिवहन निगम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ गाड़ियां चुनावी ड्यूटी में लग गई हैं जबकि कुछ कर्मचारियाें ने बसों को खड़ा कर छुटटी ले रखा है जिससे कम बसें चलीं।
विज्ञापन


कुछ बसें चुनाव ड्यूटी में लग गई हैं तो होली पर्व पर कुछ कर्मचारियों ने अवकाश ले रखा है। इस वजह से दिल्ली से गोरखपुर मार्ग पर कुछ कम बसें चलाई गई हैं। हालांकि होली को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए 38 अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टीएन दूबे, स्टेशन इंचार्ज, राज्य परिवहन निगम

गोरखपुर जाने के हम मेंहदावल बाईपास पर लगभग एक घंटे से खड़े है लेकिन अभी तक कोई बस नहीं आई है। थोड़ी देर और देख लें नहीं तो कोई प्राइवेट साधन पकड़ कर जाएंगे।
- मुहम्मद जमशेद अली, यात्री

हमें गोरखपुर जाना है। आधा घंटे से ऊपर हो गया बस का इंतजार कर रहे हैं। कोई बस नहीं आया, होली का समय है। लगता है कम बसें चली हैं। इंतजार में बैठी हूं।
- रम्भा देवी, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed