{"_id":"669eb05a55449374360003e4","slug":"had-a-relationship-with-a-married-woman-started-blackmailing-her-by-making-a-video-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118073-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवाहिता से बनाया संबंध, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवाहिता से बनाया संबंध, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल
Tue, 23 Jul 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
- पति-पत्नी में होने लगा विवाद तो लापता हो गई थी पत्नी
- धर्मसिंहवा क्षेत्र के एक गांव का मामला
संवाद न्यूज़ एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता से युवक ने पहले संबंध बनाया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। शारीरिक शोषण के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी उठाया। जब मामला थाने पहुंचा तो महिला ने युवक को दूर रहने के शर्त पर समझौता कर लिया।
क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पत्नी के गायब होने की सूचना धर्मसिंहवा थाने पर दी। पुलिस ने रविवार शाम में गुमशुदगी का केस भी दर्ज किया। महिला से फोन पर संपर्क होने के बाद पता चला वह रिश्तेदार के यहां चली गई थी। रिश्तेदार के यहां जाने के पीछे का कारण पति-पत्नी के बीच में गांव के युवक की दखलअंदाजी का रहा था। जिसके कारण दोनों में विवाद भी हो रहा था।
जानकारी के मुताबिक युवक महिला से संबंध बनाया और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो को आधार बनाकर आए दिन महिला को ब्लैकमेल करने लगा। जिसके चलते पति-पत्नी में विवाद शुक्रवार को पत्नी नाराज होकर कहीं चली गई। जिसे लेकर पति ने स्थानीय थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला महिला किसी रिश्तेदार के घर चली गई थी।
विज्ञापन
सोमवार को महिला पुलिस के बुलावे पर थाने पर आई और पूरा वाकया पुलिस को बताया। हालांकि युवक उससे दूर रहे और कोई संबंध न रखने की शर्त पर समझौता कर लिया। एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि पति की तहरीर पर रविवार को गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था। आरोपी को भी थाने पर बुलाया गया था। कुछ शर्त के आधार पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।