{"_id":"654e7a3f8782c7bdfe04efe4","slug":"haat-market-and-park-will-be-built-in-gandhi-ashram-premises-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5383-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गांधी आश्रम परिसर में बनेंगे हाट बाजार व पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गांधी आश्रम परिसर में बनेंगे हाट बाजार व पार्क
Sat, 11 Nov 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। गांधी आश्रम नाथनगर के पीछे चहारदीवारी के भीतर खाली पड़ी भूमि पर हाट बाजार और पार्क बनेंगे। यह निर्णय डीसी मनरेगा प्रभात कुमार द्विवेदी ने परिसर का निरीक्षण करने के बाद लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद एपीओ मेराजुल हक और टीए को कागजी प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। बीडीओ को विभाग से एनओसी लेकर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कठिनइया नदी किनारे पर आश्रम की खाली भूमि की स्थिति से भी अवगत हुए।
डीसी मनरेगा प्रभात कुमार द्विवेदी नाथनगर पहुंचे। मुख्य तिराहे पर स्थित गांधी आश्रम का जायजा लेने पहुंचे। आश्रम पर ताला लटक रहा था। कोई कर्मी नहीं मिला। पिछले हिस्से में बाउंड्रीवाल की खाली भूमि पर पसरी गंदगी देख नाराज हो गए। इसके बाद परिसर में स्थित कुए की दयनीय हालत देखकर उन्होंने बीडीओ राम रूप भारती को अविलंब मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभाग से एनओसी लेकर इसे ग्राम पंचायत से प्रस्ताव बनवाकर व्यवस्था बदलने की बात कही। इस दौरान गांधी आश्रम के खाली पड़े हिस्से में हाट बाजार और पार्क बनाने का खाका तैयार किया गया। इसके बाद अलीनगर पुल के निकट स्थित गांधी आश्रम की भूमि पर विकास रूपी योजन से तस्वीर बदलने की रूपरेखा बनी। इस मौके पर बीडीओ रूपनारायण भारती, एपीओ मेराजुल हक, टीए संजय पाण्डेय, इंद्रजीत यादव आदि मौजूद रहे।