{"_id":"69e7c3c3866fba04550c9de3","slug":"gyms-will-open-from-may-1st-instructions-for-smooth-operation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149469-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक मई से शुरू होगा जिम, सुचारु संचालन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक मई से शुरू होगा जिम, सुचारु संचालन के निर्देश
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम लोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार कलक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें जनपद के स्टेडियम में ओपन जिम के सुचारु संचालन के निर्देश दिए गए।
जिम संचालन के लिए यह निर्णय लिया गया कि एक मई से जिम को प्रारंभ किया जाएगा, जिसके लिए एक जिम प्रशिक्षक रखा जाएगा। साथ ही जिम से प्राप्त शुल्क में से जिम की मेंटीनेंस, प्रशिक्षक की सैलरी, साफ-सफाई व अन्य देखरेख का कार्य किया जाएगा। जिम सुबह 5ः30 बजे से 9:00 बजे तक और शाम को 5:00 बजे से 8:00 बजे तक संचालित किए जाने का निर्णय समिति लिया गया।
स्टेडियम में आने वाले क्रिकेट खिलाडि़यों के लिए भी क्रिकेट नेट प्रोत्साहन समिति द्वारा क्रय करने का निर्णय लिया गया। बहुउद्देशीय हाल में बैडमिंटन हाल के लिए चार बैटरी वाला इनवर्टर लगाए जाने का समिति निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
डीएम ने स्वीमिंग पुल एवं सिंथेटिक ट्रैक का प्रस्ताव जनपद के लिए बनवा कर शासन को भेजने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर एडीएम जयप्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, उप क्रीडाधिकारी अभिज्ञान मालवीय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि उपस्थित रहे।