फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Guard gun fired inside bank three injured in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: बैंक के अंदर गार्ड के बंदूक से चली गोली, तीन की हालत गंभीर

Fri, 25 Feb 2022 04:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Feb 2022 04:47 PM IST
सार

बैंक के अंदर गोली चलने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। जहां से एक शख्स को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Guard gun fired inside bank three injured in sant kabir nagar
गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां एसबीआई शाखा हैंसर बाजार में गार्ड की चूक से बंदूक से गोली चल गई। गोली के छर्रे लगने से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गार्ड को बंदूक के साथ अभिरक्षा में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।

विज्ञापन


महुली क्षेत्र के गायघाट निवासी रघुनाथ पांडेय (38) ने बताया कि वह एसबीआई की शाखा हैंसर बाजार में शुक्रवार को खाते को आधार कार्ड से लिंक कराने गए थे। बैंक से काम करा कर बाहर खड़ी साइकिल के पास पहुंचे ही थे। उसी बीच अचानक फायरिंग हुई और उन्हें गोली लग गई। गोली बाएं हाथ और कंधे के नीचे लगी है। गोली कैसे चली, यह उन्हें पता नहीं हो पाया। घायलावस्था में लोग उन्हें अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


उनके अलावा गोली के छर्रे बैंक में आए ग्राहक गालिमपुर निवासी 42 वर्षीय जोखू प्रसाद और धनघटा क्षेत्र के नरचहा गांव निवासी 40 वर्षीय देवांती पत्नी भोलानाथ को लगी। जोखू के पेट के पास और देवांती को दाहिने पैर के जांघ में गोली लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वे लोग बैंक के अंदर से बाहर निकल रहे थे, उसी समय बैंक के गार्ड की बंदूक से अचानक फायरिंग हो गई। जिससे तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन लोग तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घायलों में रघुनाथ पांडेय की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शाखा प्रबंधक अजीत कुमार ने कहा कि बैंक का कैश वाहन कैश लेकर आया था। बैंक के सुरक्षा गार्ड कृष्ण मुरारी कैश बॉक्स अंदर रखवा रहे थे। उसी दौरान गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गई। जिससे तीन लोग घायल हो गए। गार्ड की चूक से अचानक गोली चली है। यह घटना इत्तफाक से घटित हुई है।


सीओ राम प्रकाश ने कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में गार्ड की चूक की वजह से बंदूक से गोली चली है। तीनों घायल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए है। बंदूक के साथ गार्ड को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य उभर कर सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed