फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   GST Intelligence raid on scrap dealer's shop

Sant Kabir Nagar News: कबाड़ कारोबारी की दुकान पर जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा

Thu, 27 Jun 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Jun 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
GST Intelligence raid on scrap dealer's shop
- साढ़े 10 घंटे चली जांच, कारोबारी को लखनऊ ले गई टीम
विज्ञापन

- जांच टीम ने दुकान में डिजिटल रिकॉर्ड व अन्य अभिलेख खंगाले
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के माली टोला स्थित कबाड़ कारोबारी की दुकान पर बुधवार को जीएसटी की इंटेलीजेंस टीम ने छापा मारा। सुबह आठ बजे पहुंची टीम ने शाम 6:30 बजे तक गहन जांच पड़ताल की। इसके बाद टीम कारोबारी को साथ लेकर लखनऊ रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि पूर्व में तीन बार कबाड़ कारोबारी को नोटिस दिया गया था, नोटिस के बावजूद हाजिर नहीं होने पर इंटेलिजेंस टीम ने बुधवार को छापा मारा। हालांकि टीम में शामिल अफसरों और कर्मचारियों ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इनकार किया।
जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय के लखनऊ जोन के सीनियर ऑफिसर प्रदीप कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में टीम शहर के माली टोला स्थित कबाड़ कारोबारी सत्यप्रकाश उर्फ सिपाही की दुकान पर सुबह आठ बजे पहुंची। अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को भी बुला लिया। कारोबारी सत्यप्रकाश की मौजूदगी में दुकान में दाखिल हुई टीम कागजात की गहन जांच-पड़ताल में जुटी रही। दुकान में मौजूद कंम्प्यूटर में दर्ज डिजिटल रिकॉर्ड के साथ अन्य अभिलेखों की जांच की गई।
विज्ञापन

देर शाम टीम सत्यप्रकाश उर्फ सिपाही को साथ लेकर लखनऊ रवाना हो गई। इस दौरान जांच टीम ने कुछ भी बोलने से इनकार किया। वहीं, कारोबारी सत्यप्रकाश ने बताया कि पूर्व में जीएसटी का नोटिस मिला था, जिसका उन्होंने जवाब दे दिया था। हालांकि सूत्रों का कहना है कि कबाड़ कारोबारी को पूर्व में तीन बार नोटिस जारी किया जा चुका था लेकिन वह जवाब देने के लिए हाजिर नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नेताओं का रहा जमावड़ा
जीएसटी इंटेलिजेंस टीम के छापा मारने की सूचना के बाद शहर के तमाम व्यापारी नेता और व्यापारी मौके पर पहुंच गए। व्यापारी नेता अमित जैन, श्रवण अग्रहरी, सतविंदर पाल उर्फ जज्जी, मुरली जायसवाल आदि ने जांच टीम से बात करने का प्रयास किया। हालांकि टीम में शामिल अफसरों ने व्यापारी नेताओं को कार्रवाई के संबंध में कोई खास जानकारी नहीं दी।



तीन महीने पहले घर और दुकान पर पड़ा था छापा
कारोबारी सत्यप्रकाश के प्रतिष्ठान और घर पर सीजीएसटी की टीम ने 20 मार्च को भी छापा मारा था। उस समय अधिकारियों ने बताया था कि जीएसटी से संबंधित एक अन्य छापेमारी में सत्यप्रकाश का नाम सामने आया था, जिसके आधार पर पूछताछ की गई थी साथ ही कागजात भी चेक किए गए थे। टीम ने करीब आठ घंटे तक कारोबारी व उनके परिजनों से पूछताछ और जांच-पड़ताल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed