{"_id":"6a5918fc445330f19905961b","slug":"groundwater-week-competition-held-and-photo-exhibition-organized-in-maghar-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-153884-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूजल सप्ताह : मगहर में हुई प्रतियोगिता, लगी छायाचित्र प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूजल सप्ताह : मगहर में हुई प्रतियोगिता, लगी छायाचित्र प्रदर्शनी
विज्ञापन
मगहर। क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई गोरखपुर की ओर से बृहस्पतिवार को भूजल सप्ताह के तहत कबीर चौरा परिसर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहीद राम प्रताप सरस्वती शिशु मंदिर मगहर के बच्चों के बीच प्राचीन धरोहरों के प्रति जागरूक करते हुए पोस्टर प्रतियोगिता, छायाचित्र प्रदर्शनी एवं स्मारक भ्रमण का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डाॅ. कृष्ण मोहन दूबे ने कहा कि ऐतिहासिक स्मारकों के साथ-साथ प्रकृति और जल स्रोतों का संरक्षण भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। कला और भ्रमण के माध्यम से बच्चों में अपनी संस्कृति और पर्यावरण के प्रति गहरी समझ विकसित होती है। इस कार्यक्रम में छात्रों को भू जल के महत्त्व और भूजल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया। तत्पश्चात छात्रों द्वारा भूजल संरक्षण संबंधी पोस्टर तैयार किए गए।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पांच स्थान प्राप्त छात्रों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान काजल कक्षा आठवीं को प्राप्त हुआ, द्वितीय स्थान कक्षा आठवीं की अदिति वर्मा को प्राप्त हुआ, तृतीय स्थान कक्षा सप्तम के खुशी यादव को तथा अमन गुप्ता एवं शिवांगी गौड़ को सांत्वना पुरस्कार प्रदान हुआ।
विज्ञापन
इस अवसर पर पुरतत्वकर्मी दुर्गेश सिंह, विजय प्रताप त्रिपाठी, परवीन कुमार, विजयरत्न शुक्ल, अतुल कुमार शुक्ल, किशन लाल आदि मौजूद रहे।