फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   govt facility no avilable

Sant Kabir Nagar News: सरकारी सुविधा हुई बेकार, साइबर कैफे से हो रहा कार्य

Tue, 04 Jul 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 04 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
govt facility no avilable
संतकबीरनगर। पंचायती राज विभाग ने ग्राम सचिवालयों का निर्माण कर प्रधानों को सारा काम कंप्यूटर से करने का निर्देश तो दे दिया, लेकिन ग्राम सचिवालय में न तो कंप्यूटर लगाए गए और न ही इंटरनेट कनेक्शन दिया गया। सरकारी मद से कंप्यूटर और फर्नीचर की खरीदारी करके प्रधान अपने घरों में रखे हुए हैं। बदले में प्रधान अपना सारा काम साइबर कैफे से करा रहे हैं। ग्राम सचिवालय में कार्य करने के लिए नियुक्त किए गए पंचायत सहायक काम करने के अवसर का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विकास खंड हैंसर बाजार के बकौली कला, नावन खुर्द, प्रजापति पुर, गोपीपुर, बैकुंठपुर, कटेया, सुरैना समेत 80 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इसी तरह विकास खंड पौली के शनिचरा बाजार, रानीपुर, दूल्हापार, बुजुर्गवार, मुठही कला, मुडाडीहा, बरगदवा, मझौरा समेत 48 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ ही पंचायत सहायकों की नियुक्ति कर दी गई। सभी ग्राम पंचायत में कंप्यूटर, फर्नीचर समेत अन्य उपकरणों की खरीदारी भी कर ली गई, लेकिन मजे की बात यह है कि ग्राम सचिवालयों में कंप्यूटर रखने की जगह चोरी होने की आशंका व्यक्त करके ग्राम प्रधान उन्हें अपने घरों में रखे हुए हैं।
विज्ञापन

सभी ग्राम सचिवालय को इंटरनेट कनेक्शन से जोड़े जाने की योजना भी पंचायत विभाग ने बनाई, लेकिन किसी भी सचिवालय में इंटरनेट कनेक्शन नहीं दिया गया है। ग्रामीण राम दुलारे, अर्जुन राय, शिवमूरत मौर्य, मोतीलाल, जय हिंद आदि का कहना है कि ग्राम सचिवालय से परिवार रजिस्टर की नकल के साथ ही सरकार के जरिये संचालित योजनाओं का लाभ मिलना था। ग्राम सचिवालय गांव में शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ग्राम पंचायत की कार्य योजना साइबर कैफे पर फीड कराते हैं। भुगतान के लिए डोंगल लगाने ब्लॉक से लोग जाते हैं और प्रधान के घर रखे कंप्यूटर को ग्राम सचिवालय लाकर डोंगल लगा देते हैं। उसके बाद कंप्यूटर प्रधान के घर चला जाता है।

इस संबंध में एडीओ पंचायत गजानन पाल का कहना है कि ग्राम सचिवालय को इंटरनेट कनेक्शन से जोड़े जाने की प्रक्रिया चल रही है। कंप्यूटर सभी पंचायत भवनों में ही रखने का आदेश ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान को दिए गए हैं। अगर कोई प्रधान कंप्यूटर घर में रख रहा है तो यह गलत है। पता करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed