{"_id":"66b3bdd6590f8849bf032d9f","slug":"government-polytechnic-students-will-have-insurance-of-rs-1-lakh-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118880-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राजकीय पाॅलिटेक्निक के विद्यार्थियों का होगा एक लाख का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राजकीय पाॅलिटेक्निक के विद्यार्थियों का होगा एक लाख का बीमा
विज्ञापन
- दो वर्षीय कोर्स वालों से 68 व तीन वर्षीय वाले विद्यार्थियों से लिए जाते हैं 96 रुपये होते
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं का सरकार एक लाख रुपये का बीमा कर रही है। विद्यार्थी के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसके परिजनों को एक लाख रुपये मिलेंगे।
शासन के आदेश पर राजकीय पाॅलिटेक्निक में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का बीमा किया जाएगा। बालू शासन स्थित पालिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के दौरान ही विद्यार्थियों का बीमा हो जाएगा। दो वर्षीय कोर्स के लिए 68 और तीन वर्षीय कोर्स के लिए सलाना 96 रुपये निर्धारित हैं। प्रवेश के दाैरान ही शुल्क जमा हो जाता है। इसके बाद उनसे कोई बीमा का शुल्क नहीं लिया जाता है। किसी छात्र की दुर्घटना में मृत्यु होती है तो नामिनी को एक लाख रुपया मिलेगा। पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य मदन मिश्र ने बताया कि सरकार के आदेश के तहत छात्रों का बीमा किया जाता है। उनका शुल्क निर्धारित है जो साल में एक बार लगता है।