फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Govardhan mountain is more important for rain and life: Acharya Shravanji

वर्षा और जीवन के लिए तो गोवर्धन पर्वत अधिक महत्वपूर्ण : आचार्य श्रवणजी

Tue, 18 Nov 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 18 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Govardhan mountain is more important for rain and life: Acharya Shravanji
अछियां में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में  प्रवचनकर्ता श्रवण महाराज
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के अछियां गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सोमवार को गोवर्धन पूजा की कथा हुई। चित्रकूट धाम से आए प्रवचनकर्ता आचार्य श्रवण जी महाराज ने गोवर्धन पूजा के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक समय ब्रजवासी देवराज इंद्र की पूजा करते थे। भगवान कृष्ण ने उन्हें बताया कि वर्षा और जीवन के लिए तो गोवर्धन पर्वत अधिक महत्वपूर्ण है। इसलिए उन्हें गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए। ब्रजवासियों के इंद्र की पूजा छोड़कर गोवर्धन की पूजा करने से देवराज इंद्र बहुत क्रोधित हो गए। उन्होंने बदला लेने के लिए मूसलाधार बारिश शुरू कर दी। बारिश इतनी भयानक थी। ब्रजवासी डर गए। तब भगवान कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया और सभी ब्रजवासियों को उसके नीचे शरण दी। कृष्ण ने सात दिनों तक पर्वत को अपनी उंगली पर उठाए रखा। किसी को भी बारिश या नुकसान से नहीं बचाया। जब इंद्र को पता चला कि मुकाबला करने वाले स्वयं कृष्ण हैं। उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने अपनी गलती के लिए क्षमा मांगी और बारिश रोक दी। इसके बाद ही श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों को हर साल गोवर्धन पर्वत की पूजा करने और 'अन्नकूट' मनाने का आदेश दिया। इसी दिन से गोवर्धन पूजा की परंपरा शुरू हुई, जिसमें कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की आराधना की जाती है। इस अवसर पर मुख्य यजमान चंद्रशेखर पांडेय, रामउजागिर मिश्र, राम निहोरा पांडेय, रमेश सिंह, चंद्रप्रकाश पांडेय, डॉ. धीरेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. विश्वमूर्ति मणि त्रिपाठी, विनोद कुमार पांडेय, राघवेन्द्र पांडेय, राम प्रकाश पांडेय , अनूप कुमार सिंह, विकास चंद्र त्रिपाठी, नितिन पांडेय, विनय सिंह, रविंद्र यादव, ज्वाला पाल, कौशलेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed