फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Goods vehicle gets stuck after soil is dumped on the damaged road.

Sant Kabir Nagar News: क्षतिग्रस्त सड़क पर मिट्टी डालने के बाद फंसा मालवाहक वाहन

Thu, 27 Aug 2026 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Goods vehicle gets stuck after soil is dumped on the damaged road.
संतकबीरनगर। समय माता मंदिर से बाईपास रोड जाने वाली सड़क पर केनरा बैंक के सामने क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका खलीलाबाद की ओर से जेसीबी से सफाई कराकर मिट्टी डाली गई। सड़क की मरम्मत के बीच मिट्टी में एक मालवाहक वाहन फंस गया। वाहन के फंसने के बाद आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। इस दौरान सड़क का क्षतिग्रस्त हिस्सा और धंस गया। सड़क के बीचोंबीच गड्ढा और क्षतिग्रस्त हिस्सा होने के कारण यहां हादसे का खतरा बना हुआ है। राजीव, रामअवध, अकरम आदि कहना है कि सड़क काफी समय से खराब है। आवागमन के दौरान दोपहिया और छोटे वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि सड़क की केवल मिट्टी डालकर खानापूर्ति करने के बजाय स्थायी रूप से मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और हादसे की आशंका खत्म हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed