फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gold traders had closed shops

स्वर्ण व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें

Thu, 03 Mar 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Thu, 03 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
स्वर्णकार सेवा समिति के जिलाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ने दावा किया कि जिले भर में स्वर्ण कोराबार से जुड़े प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रहे।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि सरकार ने एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर स्वर्ण कारोबार को चौपट करने का प्रयास किया है। यही नहीं नई व्यवस्था में दो लाख की सेल पर ग्राहक को  पेन कार्ड देना अनिवार्य किया गया है और  टीडीएस की कटौती भी किए जाने की बात कहीं गई है।
 यह निर्णय ग्राहक और व्यापारी दोनों के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सोने की पकाई सरकारी कंपनियों से कराने की बात कहीं गई है, इसमें भी कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होगी।
विज्ञापन

 कारीगरों को सोना का हिसाब रखना पड़ेगा,  ऐसे कई निर्णय है जो कि न तो स्वर्ण कारोबारियों के हित में है और न ही ग्राहकों के। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी दुकानें बंद रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  स्वर्णकार समिति के संरक्षक गोपाल जी वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम वर्मा, महामंत्री श्याम सुंदर वर्मा, किशोर कुमार वर्मा अरविंद वर्मा, उमेश वर्मा,  दिलीप कुमार, विनोद वर्मा, संजय वर्मा,  अवधेश वर्मा, पप्पू वर्मा आदि ने एक्साइज ड्यूटी को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed