फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   godess lakshmi immersion

महालक्ष्मी की प्रतिमाओं को किया विसर्जित

Tue, 17 Nov 2020 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
godess lakshmi immersion
बढ़या में लक्ष्मी जी की मुर्ति बिसर्जन करने ले जाते श्रद्धालु। - फोटो : KHALILABAD
महालक्ष्मी की प्रतिमाओं को किया विसर्जित
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने आरती कर किया नमन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सुख-समृद्धि हम पर निरंतर कृपा बरसाना, इस आकांक्षा के साथ जनपद में स्थापित महालक्ष्मी की मूर्तियों का सोमवार की देर शाम तक विसर्जन के लिए बने अस्थायी पोखरों में विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारी। युवा मूर्तियों के पीछे भक्ति गीतों पर थिरकते रहे। मूर्ति विसर्जन के दौरान सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस अलग-अलग अपने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था में साथ साथ लगी रही। समाचार लिखे जाने तक काफी संख्या में मूर्तियां विसर्जित हो गई थीं। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

खलीलाबाद कस्बे में स्थापित मूर्तियों को नगर में भ्रमण कराते हुए युवा लोग नाचते हुए जय जय कार लगाते हुए मगहर के आमी नदी के पास बने अस्थायी विसर्जन स्थल पर विसर्जित किया। जबकि तहसील क्षेत्र में स्थापित मूर्तियां बालूशासन स्थित आमी नदी में इसी प्रकार कुसरुखुर्द, लौकी, चमनगंज, पड़रिया, दुर्गजोत, बेलहर की मूर्तियां आमी नदी के पास विसर्जित की गईं। धनघटा और हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार मूड़ाडीहा, शनिचरा, पिड़िया, मुखलिसपुर की मूर्तियां कुआनो में और धनघटा मुख्यालय, पौली ब्लॉक क्षेत्र व हैंसर क्षेत्र की मूर्तियां घाघरा के चहोड़ा, रामबागे बिड़हरघाट में विसर्जित की र्गइं। इसी प्रकार मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र की मूर्तियां मुहिया पुल, बखिरा झील और करमैनी के समीप राप्ती नदी में विसर्जित की गईं। इस दौरान विसर्जन स्थल पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed