फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Glass of Pradhan's car broken due to election rivalry

Sant Kabir Nagar News: चुनावी रंजिश में प्रधान की कार का शीशा तोड़ा

Thu, 01 Feb 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Glass of Pradhan's car broken due to election rivalry
- दो सगे भाइयों पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के भवानीगाढ़ा निवासी ग्राम प्रधान ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर चुनावी रंजिश में कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर कार फूंकने की भी धमकी देने का आरोप है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
ग्राम प्रधान उमेशचंद्र का आरोप है कि ग्राम पंचायत चुनाव के बाद से ही गांव निवासी निकेश रंजिश रखने लगा। उनकी कार 29 जनवरी की रात को गांव निवासी कृष्णचंद्र के दरवाजे पर खड़ी थी। चुनावी रंजिश की वजह से निकेश ने कार का पिछला शीशा ईंट से तोड़ दिया।
विज्ञापन

उमेशचंद्र का आरोप है कि जानकारी होने पर सुबह उलाहना देने के लिए जाते समय रास्ते में ही निकेश व उसके भाई रितेश अपशब्द कहते हुए मारपीट कर घायल कर दिए। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए कार भी फूंकने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ श्याममोहन ने बताया कि आरोपी सगे भाइयों निकेश यादव व रितेश यादव के खिलाफ अपशब्द, मारपीट, जान से मारने की धमकी व आर्थिक नुकसान का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed