{"_id":"6115230c8ebc3e7b344c773f","slug":"give-appoitment-letter-to-teacher-khalilabad-news-gkp405311074","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग्यता के अनुसार नियुक्ति दे रही प्रदेश सरकार : श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग्यता के अनुसार नियुक्ति दे रही प्रदेश सरकार : श्रीराम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में माध्यमिक शिक्षको को नियुक्ति पत्र देते मंत्री श्रीराम चौहान,मेंहदावल विधायक,डी?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग्यता के अनुसार नियुक्ति दे रही प्रदेश सरकार : श्रीराम
- चयनित प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित हुआ
- राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को मिले हैं नौ शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्यान, कृषिविपणन एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री श्रीराम चौहान ने कुल सात चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया।
राज्य मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार अभ्यर्थियों के योग्यता के अनुसार पद व रोजगार दिलाने के लिए पूरी तरहसे प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में सभी भर्ती प्रक्रियाएं पूरी तरह से पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराई जा रही हैं। 2017 से अब तक प्रदेश में साढ़े चार लाख लोगों को उनके योग्यता के आधार पर विभिन्न स्तरों पर सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं तथा आगामी छह माह में 50 हजार और लोगों को सरकारी नौकरी से सृजित कर दिया जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों से समाज के प्रति अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करने की भी अपील की। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों को सही मार्ग दिखाता है। वहीं नौनिहालों का भविष्य संवारता है। ऐसे में नवनियुक्त शिक्षक अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल ने भी शिक्षकों को बधाई दी। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि जिले को नौ शिक्षक मिले थे। जिसमें कार्यक्रम में सात शिक्षक उपस्थित हुए हैं। इनमें प्रवक्ता के पद पर किरन, सहायक अध्यापक के पद पर पूर्णिमा, प्रियंका, प्रतिभा यादव, बाल गोविंद मौर्य, ऋषिकेश मिश्र, हरिकेशबहादुर, सूर्यपाल वर्मा को नियुक्ति पत्र दिया गया है। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरिबख्श सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि मंटू राय, सीडीओ अतुल मिश्र, डीसी बजरंगी लाल विश्वकर्मा, दुर्गेश, माला तिवारी, प्रधानाचार्य युनूस अख्तर, प्रधानाचार्य निशा यादव, इंद्रेश पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।