{"_id":"673b7c9a10a66388320c1e1e","slug":"girls-composite-school-student-got-third-place-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-124049-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कन्या कंपोजिट विद्यालय की छात्रा ने प्राप्त किया तृतीय स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कन्या कंपोजिट विद्यालय की छात्रा ने प्राप्त किया तृतीय स्थान
Mon, 18 Nov 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
-जनपदस्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन
मेंहदावल। जिला मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में मेंहदावल कन्या कंपोजिट विद्यालय की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएसए अमित सिंह ने उन्हें टैबलेट देकर पुरस्कृत किया।
कन्या कंपोजिट विद्यालय मेंहदावल में कक्षा आठ की छात्रा कुमारी मुस्कान ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में न्यूरान मॉडल की प्रस्तुति की। जिसमें रिफ्लेक्स एक्सन के बारे में छात्रा ने उपस्थित अतिथियों को विस्तृत जानकारी दी। सीडीओ, बीएसए व प्राचार्य डाइट व खंड शिक्षा अधिकारी आदि की टीम ने छात्रा को तृतीय स्थान के लिए चयन किया। बीएसए अमित सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा व प्रधानाध्यापक को टैबलेट देकर सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया। छात्रा के चयन पर खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद मिश्रा, प्रधानाध्यापक सीमा सिंह, आरपी राम, हरि ,अनूप सिंह, प्रफुल्ल त्रिपाठी आदि लोगों ने प्रसन्नता जताई है।