{"_id":"6a4bf194b777351bd505aa45","slug":"girlfriend-charged-with-absconding-plea-against-four-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153382-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवती को भगाने का आरोप, चार के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवती को भगाने का आरोप, चार के खिलाफ प्राथमिकी
Mon, 06 Jul 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी प्रेम, बृन्दावत देवी, पूजा और रामकिशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार, 30 जून को दोपहर करीब दो बजे दुधारा थाना क्षेत्र के मुड़ाडिहा बेग निवासी प्रेम उनकी 20 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि इस घटना में बृन्दावत देवी और पूजा ने भी प्रेम का सहयोग किया। घटना की जानकारी होने पर जब वह उलाहना देने मुड़ाडिहा बेग गांव पहुंचीं तो वहां मौजूद रामकिशोर ने उनके साथ गाली-गलौज की। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।