{"_id":"63a0b21cebb818346517d520","slug":"girl-s-dead-body-found-in-rapti-river-khalilabad-news-gkp461487140","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राप्ती नदी में उतराती मिली युवती की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राप्ती नदी में उतराती मिली युवती की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्ती नदी में उतराती मिली युवती की लाश
14 दिसंबर को नहाते वक्त नदी में डूब गई थी
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। पांच दिन पहले राप्ती नदी में डूबने वाली युवती की लाश रविवार देर शाम डुमरिया बाबू गांव के पास नदी में मिली। सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर को राप्ती नदी में नहाने गई बढ़या ठाठर गांव की रहने वाली 19 वर्षीय निशा गुप्ता पुत्री स्वर्गीय गनेश गुप्ता डूब गई थी। नदी में उसकी तलाश कराई जा रही थी। रविवार देर शाम डुमरिया बाबू गांव के पास युवती की लाश नदी में उतराती मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकलवाया। शव की पहचान निशा के रूप में परिजनों ने की। युवती के बाबा हरिराम गुप्ता ने पुलिस को बताया था कि उसकी नातिन निशा राप्ती नदी में बढ़या ठाठर पुल के पास स्नान करते वक्त डूब कर लापता हो गई थी।