फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girl raped on the pretext of marriage

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Wed, 11 Jan 2023 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

सिपाही बनने के बाद कर दिया इन्कार
सहेली से नंबर लेकर मोबाइल फोन पर बढ़ाया था संपर्क, केस दर्ज करने का आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सहेली से मोबाइल फोन नंबर हासिल कर युवक ने युवती से संपर्क बढ़ाया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए। उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर युवक की भर्ती होने के बाद उसके परिजनों ने दहेज में 15 लाख रुपये की मांग की। युवक भी शादी करने से मुकर गया। सीजेएम महेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया है।
अधिवक्ता रमेश तिवारी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने न्यायालय में आवेदन दिया। आरोप लगाया कि महुली क्षेत्र का रहने वाला 23 वर्षीय युवक उसकी सहेली से उसका मोबाइल फोन नंबर हासिल कर लिया। पहले पढ़ाई की बातें करता था। बाद में मिलने के लिए बुलाने लगा। युवक ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। उसके पिता युवक के घर शादी की बात करने गए। युवक के पिता शादी के लिए राजी हो गए। इस बीच उसकी नौकरी उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद लग गई।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि युवक के माता-पिता ने कहा कि 20 लाख रुपये दहेज मिल रहा है। दहेज में 15 लाख रुपये चाहिए। उसके पिता ने इनती बड़ी रकम दहेज में देने में असमर्थता जताई। आरोप है कि युवक के परिवार वालों ने युवती की शादी दूसरी जगह खोज लेने की सलाह दी। आरोप है कि पीड़ित पिता को घर से खदेड दिया। आरोपी ने कहा कि वह बिना दहेज की शादी करेगा। आरोप है कि दो सितंबर 2022 को युवक ने फोन कर उसे तामेश्वरनाथ मंदिर पर बुलाया और कोर्ट मैरिज करने की बात कही। बाद में टाल मटोल करने लगा। युवती एक नवंबर को युवक के घर गई। युवक व उसके घर वाले शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुली थाने पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रजिस्टर्ड डाक से एसपी को सूचना दी, लेकिन युवक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने थाने से रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट में शादी न होने का कारण अलग-अलग जाति का होना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed