फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girl killed in a road accident, two injured

सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल

Sat, 02 Jul 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 02 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Girl killed in a road accident, two injured
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
 धनघटा क्षेत्र के धुसवा चकिया गांव के पास शुक्रवार की रात एमबीडी बांध पर बाइक की टक्कर लगने से एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही दो अन्य महिलाएं घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल महिलाओं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में बाइक चालक के विरुद्व केस दर्ज करके पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 धुसवा चकिया गांव निवासी गुलाबी देवी पत्नी लालबिहारी 62 वर्ष, कलावती पत्नी गामा 45 वर्ष और भानमती पत्नी मुरली 48 वर्ष बगल के एम बी डी बांध पर टहल रही थी। उसी समय एक बाइक तेज रफ्तार से आई और महिलाओं को टक्कर मारते हुई आगे निकल गई। महिलाएं घायल होकर गिर गई। गांव की कुछ और महिलाएं उस समय वहा पर थी वह शोर मचाई तो गांव के लोग दौड़ कर पहुंचे। देखते ही देखते वहा पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायलों का सीएचसी मलौली ले गए जहां गुलाबी देवी को देखने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कलावती और भानमती को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। एसओ एम पी चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed