फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   girl found her lover

लखनऊ में प्रेमी के साथ मिली युवती

Sun, 27 Feb 2022 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
girl found her lover
लखनऊ में प्रेमी के साथ मिली युवती
विज्ञापन

- शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म और जेवरात लेकर बेच दिया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दस दिन पूर्व घर से भागी युवती लखनऊ में अपने प्रेमी के साथ पुलिस को मिली। पुलिस दोनों को रविवार को जिले में ले आई। प्रेमी पर आरोप है कि उसने उससे शादी का झांसा देकर जेवरात बेच दिया और उससे दुष्कर्म किया। अब शादी करने से प्रेमी इंकार कर रहा है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित प्रेमी को जेल भेज दिया है। कांटे चौकी इंचार्ज हरेश तिवारी ने बताया कि 15 फरवरी को क्षेत्र के निवासी पीड़ित पिता ने एक युवक पर बेटी को बहला कर करीब ढाई लाख के जेवरात लेने और छेड़खानी का केस दर्ज कराया था। 16 फरवरी को युवती पुलिस को बयान देने के बाद घर से लापता हो गई। इस मामले में सर्विलांस सेल की मदद ली गई। लखनऊ में युवती और उसके प्रेमी को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि क्षेत्र के रहने वाले जिस युवक पर पिता ने केस दर्ज कराया था, उसका पहले से युवती से संबंध था। युवती जिस युवक के साथ भागी थी, वह उसका दूसरा प्रेमी था। दूसरा प्रेमी बस्ती जनपद के रूधौली क्षेत्र का निवासी है। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर दूसरे प्रेमी ने उसके जेवरात ले लिए और बेच दिया। साथ ही उससे दुष्कर्म किया और अब शादी से मुकर गया। पकड़े गए दूूसरे प्रेमी को आरोपी बनाया गया। दुष्कर्म के आरोपित प्रेमी को पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि पीड़ित युवती को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पहले प्रेमी की घटना में भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed